लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार जल्द बदलेगी कलेक्टर का पदनाम, दीपावली पर गरीबों के घर जाएगी सरकार, बांटेगी मिठाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 24, 2019 05:57 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कार्यक्रम में यह कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित करना है तो सोच बदलनी पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि पिछले 50 साल से एक ही ढर्रा चल रहा है सरकारों के कामकाज में भी कोई बदलाव नहीं है और इसी के बाद अब सरकार सक्रिय हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार जल्द ही कलेक्टर, पदनाम बदलेगी. अब सरकार जल्द ही नाम परिवर्तन करने वाली है. यह जानकारी बुधवार को राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी. 

मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार जल्द ही कलेक्टर, पदनाम बदलेगी. इसके लिए आईएएस अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए थे. अब सरकार जल्द ही नाम परिवर्तन करने वाली है. यह जानकारी बुधवार को राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी. 

शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुसार यह पदनाम बदला जाएगा. शर्मा ने कहा कि कलेक्टर अंग्रेजों के जमाने का नाम है, इसलिए  कमलनाथ सरकार इस नाम को बदलना चाहती है, नाम बदलने के लिए सरकार विचार कर रही है, जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा.  उन्होंने कहा अंग्रेजों के समय जो राजस्व कलेक्टर करते थे उन्हें कलेक्टर कहा जाता था. 

अब सरकार एक में परिवर्तन करने जा रही है. नया नाम अच्छा होगा इसके लिए सुझाव लिए गए हैं. सरकार इस संबंध में जल्द ही फैसला करेगी और कलेक्टरों का नया पदनाम रखा जाएगा. कलेक्टर का पदनाम बदलने के पीछे सरकार का तर्क है कि यह नाम अंग्रेजों के जमाने का है. इसमें अब बदलाव की जरूरत है, नया नाम आधुनिक होना चाहिए इस पर विचार किया जा रहा है.  

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक दिन पहले ही मंगलवार को एक कार्यक्रम में यह कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित करना है तो सोच बदलनी पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि पिछले 50 साल से एक ही ढर्रा चल रहा है सरकारों के कामकाज में भी कोई बदलाव नहीं है और इसी के बाद अब सरकार सक्रिय हुई है.

दीपावली पर गरीब के घर पहुंचेगी सरकार

जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि इस बार सरकार ने फैसला किया है कि दीपावली  पर गरीब के घर पहुंचेगी और गरीबों में कपड़े और मिठाई का वितरण किया जाएगा. शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व पर सरकार गरीबों और असहाय लोगों के घर जाएगी, उन्हें कपड़े और मिठाई दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने सबके साथ मिलकर दीपावली पर्व मनाने का फैसला लिया, ताकि दीप पर्व पर किसी करीब के घर सन्नाटा न फैला रहे. 

उन्होंने कहा कि सरकार यह कार्य आनंद विभाग के द्वारा करने जा रही है. उन्होंने बताया कि आनंद विभाग प्रदेश में दिवाली पर जाय आफ गिविंग अभियान चलाएगा. शर्मा ने लोगों से अपील भी की कि लोग मिट्टी के दीपक अपने घर खरीद कर लाएं. शर्मा ने कहा कि राज्य में चित्रकूट में दीपावली पर्व पर मेला लगता है, सरकार इस मेले को जल्द ही राज्य स्तरीय मेला घोषित करेगी. इस संबंध में वहां के विधायक निलांशु चतुर्वेदी से उनकी चर्चा हुई है. चतुर्वेदी इस मांग को लंबे समय से उठा रहे थे. सरकार ने उनकी मांग को मानते हुए यह फैसला लिया है.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया