लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक करोड़ लोगों को मुफ्त में काढ़ा देगी मध्य प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: April 28, 2020 14:04 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने और लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि वो करीब एक करोड़ व्‍यक्तियों को मुफ्त में विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा बांटेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के लोगों से बातचीत कर उन्‍हें इस योजना के बारे में बताया।मध्य प्रदेश सरकार लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को मुफ्त में विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा वितरित करेगी।

भोपाल: कोरोना वायरस के संकट के इस दौर में मध्य प्रदेश सरकार लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को मुफ्त में विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा वितरित करेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, ''जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग के सहयोग से मध्‍यप्रदेश लघु वनोपज संघ द्वारा इस काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को यह काढ़ा मुफ्त में वितरित किया जा रहा है।'' 

उन्होंने कहा,‘‘कोरोना वायरस संकट के इस दौर में यह आवश्‍यक है कि हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्‍छी रहे, जिससे यह वायरस हमें प्रभावित नहीं कर पाए। हम ऐसे प्रयास करें, जिससे कोरोना हो ही नहीं।’’ चौहान ने कहा,‘‘हमारे ऋषियों एवं वैद्यों ने आयुर्वेद में ऐसी औषधियां बनाई हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्‍वस्‍थ्‍य रहते हैं। हमारे आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्‍यधिक कारगर है। इसे प्रतिदिन तीन से चार बार पिएं।’’ 

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को जीवन अमृत योजना का यहां मंत्रालय में शुभारंभ करते हुए यह बात कही। चौहान ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के लोगों से बातचीत कर उन्‍हें इस योजना के बारे में बताया।

चौहान ने इस काढ़े को बनाने की विधि भी बताई। उन्होंने कहा,‘‘पीपल, सोंठ एवं काली-मिर्च को समान मात्रा में मिलाकर तथा कूटकर तैयार किए गए त्रिकटु चूर्ण को 3-4 तुलसी के पत्‍तों के साथ एक लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तब लगभग एक-एक कप कुनकुना काढ़ा दिन में तीन से चार बार पिएं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया