लाइव न्यूज़ :

जिम को फिर से खोलने पर फैसला ले मध्य प्रदेश सरकार : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:24 IST

Open in App

जबलपुर, 12 जून मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने जिम ओनर्स एसोसिएशन की एक याचिका पर प्रदेश के गृह विभाग को 15 दिनों के अंदर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। याचिका में राज्य भर में जिम को फिर से खोलने की मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल की युगलपीठ ने याचिकाकर्ता को राज्य के गृह विभाग के समक्ष एक व्यापक अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि राज्य के गृह विभाग को महामारी की स्थिति और कोविड-19 के दिशा निर्देशों के आलोक में याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विचार कर 15 दिनों की भीतर एक तर्कसंगत निर्णय लेने का निर्देश दिया जाता है।

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि जिम में किए जाने वाले व्यायाम लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है और उनके फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं इसलिए राज्य में जिम बंद रखने का कोई कारण नहीं है।

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जिम को संचालित करने की अनुमति दी थी, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया।

एसोसिएशन के वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रदेश सरकार को अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह