लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन घोटाले का खुलासा करे मध्य प्रदेश सरकार: माकपा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:17 IST

Open in App

भोपाल, 15 अप्रैल मध्य प्रदेश सरकार पर ऑक्सीजन घोटाले का आरोप लगाते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस जब पिछले साल से कहीं ज्यादा खतरनाक रूप में मध्य प्रदेश को अपनी चपेट में ले रहा है, तब प्रदेश की भाजपा सरकार नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करने की बजाय, मरीजों को मौत के मुंह में धकेल कर घोटाले करने में लगी है।

माकपा ने कहा कि यह घोटाले इतनी बेशर्मी के साथ किए जा रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ही पार्टी भाजपा के विधायक एवं प्रदेश पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्रोई की बात सुनने और संतोषजनक उत्तर देने के लिये भी तैयार नहीं हैं।

मध्य प्रदेश माकपा के सचिव जसविंदर सिंह ने यहां बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘तीन दिन पूर्व एक बैठक में भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्रोई ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि जब महाराष्ट्र में 457 मीट्रिक टन ऑक्सीजन से 50,000 मरीजों का इलाज हो सकता है तो फिर मध्यप्रदेश में 732 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कहां गायब हो गई, जबकि मरीजों की संख्या महाराष्ट्र की तुलना में मध्य प्रदेश में दस गुना कम केवल 5,000 है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर सी बात है कि ऑक्सीजन के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। जो सरकार मरीज की सांसों के साथ भी खिलवाड़ कर ऑक्सीजन को निजी हाथों में बेच सकती है, उससे बड़ी जनविरोधी सरकार और कौन सी हो सकती है?’’

सिंह ने कहा है कि यह अचानक ही नहीं है कि प्रदेश में सैंकड़ों टन ऑक्सीजन गायब हो जाती है। उधर मरीजों की या तो इसकी कमी के कारण मौतें हो रही हैं, या फिर उनके परिजनों को चार गुना महंगी दरों में ऑक्सीजन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में भी भाजपा का ही एक नेता इंदौर में पकड़ा जाता है।

उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने की बजाय सरकार लोगों को लूटने और आतंकित करने में लगी है। जब मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बिना मास्क लगाये हजारों की रैलियां कर रहे हैं, तब पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही मास्क न पहनने वाले 64,440 नागरिकों के चालान काट कर 1.78 करोड़ रुपए से अधिका का जुर्माना वसूला है।

माकपा नेता ने कहा कि एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बिस्तर नहीं हैं, दूसरी ओर निजी अस्पताल गंभीर मरीज को भर्ती नहीं कर रहे हैं और सामान्य मरीज के इलाज में लाखों रुपए के बिल बना रहें हैं।

उन्होंने कहा कि हालत यह है कि राजधानी भोपाल में ही मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए आठ-आठ घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भी मुख्यमंत्री निश्चिंत होकर बिना मास्क पहने रैलियां कर रहे हैं, यह जलते हुए रोम पर नीरो के बांसुरी बजाने जैसा नहीं तो फिर और क्या है?

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था के साथ ही ऑक्सीजन घोटाले का सच सरकार को जनता को बताना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान