लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश सरकार कोविड-19 टीका मुफ्त में देने के वादे से मुकर गई है : कमलनाथ

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:48 IST

Open in App

भोपाल, 28 फरवरी मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार कोरोना वायरस के टीके को प्रदेश के सभी लोगों को मुफ्त में दिए जाने के अपने वादे से मुकर गई है और दो खुराक के लिए 500 रुपये ले रही है।

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ माह पूर्व जब (प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का) चुनावी दौर चल रहा था, कोरोना का टीका आया भी नहीं था, तब भाजपा के तमाम नेता देश में, प्रदेश में आम आदमी को मुफ्त टीका लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘और आज यह जानकर कि देश में बुजुर्गों व गंभीर बीमारी वाले लोगों को भी इस टीके की दो खुराक के लिए 500 रुपये चुकाने होंगे, बड़ा ही आश्चर्य हुआ।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘आम आदमी का तो अभी नंबर ही नहीं आया है। टीका भी जुमला बनी।’’

वहीं, प्रदेश भाजपा सचिव एवं प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है। प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीके लगाये जा रहे हैं। केवल उन्हीं लोगों से 250 रूपये एक खुराक के देने पड़ रहे हैं, जो निजी अस्पतालों में टीका लगवा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम