लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश :सरकारी बिजली कंपनी का अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:05 IST

Open in App

भोपाल, आठ अक्टूबर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ कस्बे में लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने शुक्रवार को बिजली चोरी के एक मामले को सुलझाने के बदले कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सरकारी बिजली कंपनी में तैनात कार्यपालक अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सागर लोकायुक्त पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामेश्वर यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता अखिलेश प्रसाद त्रिवेदी (61) ने बिजली चोरी का एक प्रकरण निपटाने के बदले में शिकायतकर्ता से कथित एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर योजना बनाकर त्रिवेदी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए टीकमगढ़ की सुभाष कॉलोनी में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस त्रिवेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू