लाइव न्यूज़ :

'मध्य प्रदेश सरकार ने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बिठा दिया', कमलनाथ का आरोप

By भाषा | Updated: June 12, 2020 01:44 IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से हुए भारी नुकसान के बाद शराब ठेकेदारों द्वारा अपनी करीब 70 प्रतिशत दुकानों को सरेंडर करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार इन दुकानों का संचालन खुद कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा-सरकार ने शराब की दुकानों पर बहन—बेटियों की ड्यूटी लगा दी है।

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत राज्य सरकार ने शराब की दुकानों पर बहन—बेटियों की ड्यूटी लगा दी है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''शिवराज जी, आप जब विपक्ष में थे तो प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे और खूब भाषण देते थे।'' उन्होंने चौहान पर तंज कसते हुए आगे लिखा, ''शराब को बहन-बेटियों के लिये खतरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे। अब तो आपने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बिठा दिया।''

कमलनाथ ने कहा, ''इससे शर्मनाक व दोहरा चरित्र कुछ नहीं हो सकता है।'' उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से हुए भारी नुकसान के बाद शराब ठेकेदारों द्वारा अपनी करीब 70 प्रतिशत दुकानों को सरेंडर करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार इन दुकानों का संचालन खुद कर रही है । मध्यप्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं सहित कई लोगों ने महिलाओं द्वारा शराब की दुकानों में बैठकर मध्यप्रदेश में शराब बेचे जाने की फोटो शेयर भी की हैं और इसके लिए सरकार की कड़ी निंदा की है।

वहीं, भोपाल के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ के आरोपों को नकारते हुए कहा, ''कहीं पर भी महिलाओं को शराब बेचने में सरकार ने नहीं लगाया है। उनकी ड्यूटी इन दुकानों में व्यवस्था बनाने में लगी है।'' इसी बीच, मध्यप्रदेश आबकारी विभाग के आयुक्त राजीव दुबे ने ग्वालियर में 'भाषा' को बताया, ''आबकारी विभाग के कई अधिकारी महिलाएं हैं। कई जिलों में जिला आबकारी अधिकारी महिलाएं हैं। इसलिए महिलाओं की ड्यूटी लगाना कोई मुद्दा नहीं है। उनकी ड्यूटी इन दुकानों में व्यवस्था बनाने की है।''

उन्होंने कहा, ''इसके अलावा, कई जिलों की कलेक्टर भी महिलाएं हैं और वे आबकारी नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी भी करती हैं। इसलिए इस पर सवाल उठाना गलत है।'' दुबे ने कहा ‘‘ मध्यप्रदेश में शराब की करीब 1,800 दुकानों को शराब ठेकेदारों ने बंद कर दिया था। इन्हें अब सरकार चला रही है। जब तक इन दुकानों की फिर से निविदा नहीं हो जाती, तब तक इन शराब दुकानों को सरकार चलाएगी।’’ भाषा सं रावत मनीषा मनीषा

टॅग्स :कमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया