लाइव न्यूज़ :

भोपाल के हबीबगंज थाने का नाम बदलने पर विचार कर रही है मध्य प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:21 IST

Open in App

भोपाल, 18 नवंबर केंद्र सरकार द्वारा भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘‘ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन’’ करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित हबीबगंज थाने का नाम बदलने विचार कर रही है। यह बात राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कही।

मध्य प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड रानी के नाम पर रानी कमलापति किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित एवं आधुनिक सुविधाओं से सज्जित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 15 नवंबर को किया।

हबीबगंज थाने का नाम बदलने के सवाल पर मिश्रा ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव मिला है। मामले को लेकर कुछ लोगों ने ज्ञापन भी दिया है। यह विचार करने का मुद्दा है और हम इस पर विचार करेंगे।’’

रानी कमलापति जनजातीय गोंड समुदाय की शान और भोपाल की अंतिम हिंदू रानी थी। अफगान सेनापति दोस्त मोहम्मद ने छल से उनका राज्य छीन लिया और वह बहादुरी से लड़ी थी। जब रानी ने देखा कि जीत संभव नहीं है तो उन्होंने अपना सम्मान बचाने के लिए भोपाल में जल समाधि ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट