लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, मध्य प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 21, 2019 10:50 IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून, 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।  

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के मध्य प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। उनके निधन के मध्य प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही साथ कहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बता दें कि बाबूलाल गौर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून, 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।   उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया और कहा है कि बुधवार को कहा कि उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और वह राज्य के विकास की खातिर किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।' 

उन्होंने कहा, 'बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।' 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं