पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, मध्य प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
By रामदीप मिश्रा | Updated: August 21, 2019 10:50 IST2019-08-21T10:35:21+5:302019-08-21T10:50:01+5:30
बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून, 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।

File Photo
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। उनके निधन के मध्य प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही साथ कहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बता दें कि बाबूलाल गौर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून, 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।
Madhya Pradesh government declares three-day mourning in the state following the demise of former Chief Minister and BJP leader, Babulal Gaur, today. His last rites will be performed with state honours. (file pic) pic.twitter.com/1VNCOMjRO5
— ANI (@ANI) August 21, 2019
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा है कि बुधवार को कहा कि उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और वह राज्य के विकास की खातिर किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।'