लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने 'ब्लैक फंगस' को महामारी घोषित किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:52 IST

Open in App

भोपाल, 22 मई मध्य प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण को प्रदेश में महामारी घोषित कर दिया है।

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य अधिनियम तथा महामारी रोग अधिनियम के तहत ब्लैक फंगस को प्रदेश में महामारी घोषित किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसके बाद यह आदेश जारी किये गये।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जाता है। इस बीमारी के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो, जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है, उन्हें इंजेक्शन 'एम्फोटैरिसिन बी' उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।’’

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के दमोह व बालाघाट जिलों में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को केंद्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को ब्लैक फंगस बीमारी को महामारी घोषित करने के लिये कहा था। ब्लैक फंगस का संक्रमण कोविड-19 के मरीजों में लंबे समय तक बीमारी और मरीजों की अधिक मृत्यु दर का कारण बन रहा है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस रोग की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,384 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,57,119 तक पहुंच गयी।

राज्य में शुक्रवार को इस बीमारी से प्रदेश में 79 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7,394 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,57,119 संक्रमितों में से अब तक 6,82,100 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 67,625 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के 9,405 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल