लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए कार्यबल गठित करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:23 IST

Open in App

भोपाल, छह अगस्त मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्यबल (टास्क फोर्स) गठित करने और प्रति परिवार 50 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज देने के साथ छह हजार रुपये (मकान किराया या मरम्मत के लिए)की तत्काल सहायता देने का फैसला किया है।

सरकार ने इसके अलावा क्षतिग्रस्त मकानों के पुननिर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये तथा प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के अनेक निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में ऐसी तबाही नहीं देखी है।

चौहान ने कहा कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यो के बेहतर समन्वय व क्रियान्वयन के लिए 11 विभागों को शामिल कर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पैकेज की घोषणा की जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वासन दिया है कि लोगों को राहत पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ सरकार ने प्रभावितों को 6,000 रुपये की तत्काल सहायता, प्रति परिवार 50 किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न, प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रभावित व्यक्तियों को उनके घरों के पुननिर्माण के लिए 1.20 लाख रुपसये की सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने बताया कि बाढ़ से व्यक्तिगत नुकसान के अलावा मवेशी भी बह गए तथा बिजली की लाइन, खंबे और ट्रांसफार्मर सहित बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। बैठक में मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी बचाने पर संतोष व्यक्त किया।

चौहान ने यह भी कहा कि प्रारंभिक सर्वेक्षण के बाद एक रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी और बाद में विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से शिवपुरी, श्योपुर, गुना, दतिया, ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से लोगों को बचाने में प्रदेश सरकार की सहायता करने के लिए सेना और अन्य आपदा मोचन बलों का भी धन्यवाद दिया।

ग्वालियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक बाढ़ से प्रभावित ग्वालियर और चंबल संभाग में 12 लोगों की जान चली गई और 30,790 से अधिक लोगों को बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि लगभग छह हजार लोग 126 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह