मध्य प्रदेश: जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 17:10 IST2025-03-25T17:09:30+5:302025-03-25T17:10:00+5:30

यह एप अपने आप में बेहद खास है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री-मंत्रीगणों से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर हासिल किए जा सकेंगे।

Madhya Pradesh government comes closer to the public, CM Dr. Mohan Yadav launched a new app, know what will be the benefit to you? | मध्य प्रदेश: जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

मध्य प्रदेश: जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

Highlightsएक क्लिक में मिलेंगी सरकार से जुड़ी अहम जानकारियांप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रोग्राम की होगी लाइव स्ट्रीमिंगशासन-प्रशासन की प्लानिंग जानना होगा आसान

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार अब जनता के और करीब आ गई है। जनता सरकार से जुड़ी खबरों, कैबिनेट के फैसलों, आर्टिकल और फोटो सहित कई जानकारियों को एक क्लिक में हासिल कर सकेगी। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग यानी mpinfo.org का मोबाइल एप लॉन्च किया। 

इस एप के जरिये सरकार जनता के बीच और आसानी से संवाद कर सकेगी। सरकार लोगों को एक पल में यह बता सकेगी कि राज्य के विकास के लिए उसकी प्लानिंग क्या है। यह एप एंड्रॉयड बेस्ड है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जनसंपर्क एमपी लिखना होगा। 

गौरतलब है कि यह एप अपने आप में बेहद खास है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री-मंत्रीगणों से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर हासिल किए जा सकेंगे। इस एप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, मंत्रिमंडल की सूची, कमिश्नर-कलेक्टर की सूची, मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग, उनकी वेबसाइट की लिंक और जिलों के समाचार आसानी से मिलेंगे। 

वॉइस सर्च की सुविधा भी

बता दें, जनसंपर्क के इस एप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है. इससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। एप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई है। इससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। 

एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक दी गई है। इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकेगा। इसमें पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिये समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।

Jansampark MP ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और तुरंत पाएं जनसरोकार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर 
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.user.mpinfo

Web Title: Madhya Pradesh government comes closer to the public, CM Dr. Mohan Yadav launched a new app, know what will be the benefit to you?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे