लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर मध्य प्रदेश सरकार ने लगाई रोक

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:18 IST

Open in App

भोपाल, 18 मार्च महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगा दी है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त आयुक्तों-जिलाधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज के डीन आदि से चर्चा कर महाराष्ट्र में बनी कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।’’

चौहान ने कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण में प्रदेश को पांच लाख खुराक प्रति दिवस की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पुन: तेजी से फैल रहा है और इसके नियंत्रण के‍ लिए आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा सकती, इसलिए व्यापार और रोजगार में कोरोना से बचाव की सावधानियों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, नहीं तो सरकार कड़ाई करेगी।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में यह सुशासन की पुन: परीक्षा है और बिना डरे कोरोना को परास्त करना है।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे तक आगामी आदेश तक रहेगा।

इसके अलावा, प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित आठ अन्य जिलों ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम और छिंदवाड़ा में बुधवार रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद किए गए हैं।

चौहान ने कहा कि कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और घरों में पृथक-वास में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उनको पर्याप्त इलाज, सुझाव देने और सतर्क निगरानी की व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही छोटे घरों में जहाँ पृथक-वास संभव नहीं हैं, वहाँ शासकीय अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाकर पृथक-वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए