लाइव न्यूज़ :

MP: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा- कलेक्टर कलेक्टरी करने लायक नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 27, 2019 05:36 IST

मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा विधानसभा घेराव व आंदोलन करने पर पुलिस प्रशासन के जुर्माने लगाने पर पक्ष और विपक्ष के कई नेता प्रशासन के खिलाफ खड़े हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल भार्गव ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह पर प्रदर्शन के लिए किए जुर्माने को लेकर कहा कि सुरेन्द्र सिंह चिंता न करें, मैं उनके साथ हूं. एक पैसा जमा नहीं करें, हम सब निपट लेंगे.वहीं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सुरेन्द्र नाथ सिंह के समर्थन में सामने आए हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह पर प्रदर्शन के लिए किए जुर्माने को लेकर कहा कि सुरेन्द्र सिंह चिंता न करें, मैं उनके साथ हूं. एक पैसा जमा नहीं करें, हम सब निपट लेंगे.

मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा विधानसभा घेराव व आंदोलन करने पर पुलिस प्रशासन के जुर्माने लगाने पर पक्ष और विपक्ष के कई नेता प्रशासन के खिलाफ खड़े हो गए हैं. अब नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पर लगाए गए लाखों के जुर्माने पर कहा है कि राजधानी के कलेक्टर, कलेक्टरी करने लायक नहीं है. इस तरह से धरना प्रदर्शन करने पर जुर्माना लगाना लोकतंत्र की हत्या है. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सुरेंद्र नाथ सिंह से कहूंगा, एक रुपए जमा न करें मैं उनके साथ हूं, हम सब निपट लेंगे. वहीं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सुरेन्द्र नाथ सिंह के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में आंदोलन नहीं होगा तो क्या होगा? पूर्व विधायक से वसूली रोकने के लिए मुख्यमंत्री से अपील करूंगा और कलेक्टर को भी निर्देश दूंगा.

उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र नाथ सिंह पर लगाए गए जुर्माने को लेकर कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा और विधायक कुणाल चौधरी भी सिंह के समर्थन में आए हैं. 

उन्होंने भी प्रशासन की इस कार्रवाई को उचित नहीं माना और मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस मामले में जुर्माना राशि माफ करने की मांग करने को कहा. 

गौरतलब है कि पुलिस ने यह दलील दी है कि पूर्व विधायक द्वारा बिना सूचना और बिना अनुमति के आंदोलन किया गया था जिसके कारण पुलिस को 23 लाख रूपए का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा ऐसे में यह राशि सुरेंद्रनाथ सिंह से ही वसूला जाएगा. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह