मध्य प्रदेश : स्वर्णिम विजय मशाल महू में डॉ आंबेडकर नगर रेलवे में प्रदर्शित की गई

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:35 IST2021-09-22T21:35:19+5:302021-09-22T21:35:19+5:30

Madhya Pradesh: Golden Victory torch displayed at Dr. Ambedkar Nagar Railway in Mhow | मध्य प्रदेश : स्वर्णिम विजय मशाल महू में डॉ आंबेडकर नगर रेलवे में प्रदर्शित की गई

मध्य प्रदेश : स्वर्णिम विजय मशाल महू में डॉ आंबेडकर नगर रेलवे में प्रदर्शित की गई

महू (मध्य प्रदेश), 22 सितंबर भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में देश को मिले स्वर्णिम विजय की 50वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए शुरू की गई विजय मशाल बुधवार को मध्य प्रदेश के महू स्थित डॉ आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शित की गई।

भारतीय सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भव्य समारोह आयोजित कर इस विजय मशाल को यहां रेलवे स्टेशन पर रखा गया और रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों ने इस पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी (इंदौर) वी. के. मकवाना ने इस स्वर्णिम विजय मशाल पर पुष्पांजलि अर्पित की और आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Golden Victory torch displayed at Dr. Ambedkar Nagar Railway in Mhow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे