मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निध

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:33 IST2021-05-10T21:33:17+5:302021-05-10T21:33:17+5:30

Madhya Pradesh: Fund of BJP MLA Jugal Kishore Bagri | मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निध

मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निध

भोपाल/सतना, 10 मई मध्य प्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक जुगल किशोर बागरी का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने इ सकी जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि, वह कोरोना से ठीक हो गये थे। उनके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।

सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके सतना जिले के गृह ग्राम वसुधा में किया जाएगा।

बागरी 2003 की तत्कालीन उमा भारती सरकार में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

वह रैगांव विधानसभा क्षेत्र से पांच बार (1993, 1998, 2003, 2008 एवं 2018 में) विधायक चुने गए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उनके निधन पर दुख व्यक्ति किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Fund of BJP MLA Jugal Kishore Bagri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे