लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सीएम शिवराज ने दिखाई सख्ती, कांग्रेस विधायक बोले- मोहम्मद साहब का अपमान बर्दास्त नहीं

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 30, 2020 13:52 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है. इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.प्रदर्शन में फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध करते हुए पोस्टरों को जलाया गया था. मामले में 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्श नहीं जाएगा, वो चाहे कोई भी हो.

भोपालः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के द्बारा कोरोना गाइडलाइंस का उल्लघन करते हुए विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने पर सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस प्रदर्शन में फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध करते हुए पोस्टरों को जलाया गया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है. इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे.

इस मामले में 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्श नहीं जाएगा, वो चाहे कोई भी हो. गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ बीते गुरुवार को राजधानी के पुराना शहर क्षेत्र में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समूदाय के खिलाफ एक प्रदर्शन, प्रशासन के अनुमति के बिना आयोजित किया गया था.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की अगुआई में हुए प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारियो के द्बारा कोरोना गाइड लाइन के तहत न तो 2 गज की दूरी रखी गई न ही लोग मास्क लगाए हुए थे. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन आयोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्बारा प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद राजधानी के भोपाल मध्य क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संवाददाताओं से कहा कि मोहम्मद पैगम्बर साहब के खिलाफ कोई गलत टिप्पणी बरदास्त नहीं की जाएगी.

ऐसा हुआ तो आगे भी प्रदर्शन होंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जो करना है वह करें. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेसी राजनीति में आरिफ मसूद को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का समर्थक माना जाता है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन