लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः जेलर आरपी वसुनिया सस्पेंड, 4 फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 23, 2019 14:22 IST

नीमच जिला जेलः सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं। इसमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे, नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। 

मध्य प्रदेश के नीमच जिला जेल से कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं। इसमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदी फरार हुए हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इसके बाद नीमच जेल के जेलर आरपी वसुनिया को सस्पेंड कर दिया गया। इस बात की पुष्टि कलेक्टर ने किया। इसके साथ ही फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 50-50 हजार का इनाम रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। 

वहीं, खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है। फिलहाल पुलिस कैदियों को खोजबीन में जुटी हुई है। 

फरार कैदियों के नाम

1- नार सिंह, पिता बंसीलाल बंजारा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना भिंडर, जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।

2- दुबे लाल, पिता दशरथ धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गोगरी, थाना नौगांव, जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।

3- पंकज, पिता रामनारायण मोंगिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नल वाई, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।

4- लेख राम, पिता रमेश बावरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चंदवासा, थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी