लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : रीवा में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 13:49 IST

Open in App

रीवा (मप्र), एक अगस्त मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक गांव में रविवार सुबह तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढहने से दो बच्चियों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची घायल हो गई।

रीवा जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना अंतर्गत घुचियारी बहेरा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में मनोज पाण्डेय (35), उसकी मां केमली पाण्डेय (60) और मनोज की दो बेटियां काजल (आठ) एवं आंचल (सात) शामिल हैं।

इलैया ने बताया कि इलाके में हो रही तेज बारिश के बीच रविवार सुबह इनका घर ढह जाने से ये सभी उसके मलबे में दब गये थे, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मनोज की एक और बेटी श्रेजल घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबे में दबे इन लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से केवल एक ही बच्ची श्रेजल को बचाया जा सका।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं