लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : मुरैना जिले में सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:13 IST

Open in App

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), छह अक्टूबर मुरैना जिले में बुधवार को एक एसयूवी और ट्रक की बीच हुई टक्कर में तीन पुलिसकर्मियों और उनके एसयूवी वाहन चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

बानमोर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बानमोर औद्योगिक क्षेत्र के पास तड़के करीब चार बजे हुआ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चार पुलिसकर्मी एक एसयूवी वाहन में सवार होकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को ले जा रहे निजी वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों और उनके वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक पुलिसकर्मी को उपचार के लिए ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो