लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:41 IST

Open in App

रतलाम (मध्यप्रदेश),13 जुलाई मध्यप्रदेश के रतलाम में सोमवार को एक कंटेनर के पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सालाखेडी चौकी प्रभारी मुकेश सास्तिया ने बताया कि सोमवार को कंटेनर का टायर फटने के बाद सामने से आ रही पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली उसकी चपेट में आ गई जिसके बाद पिकअप पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली के दो टुकड़े हो गए।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में पिकअप में सवार सात लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में पिकअप एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रतलाम, इंदौर एवं वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सास्तिया ने बताया कि मृतकों की पहचान सैफ अली (42), उनके भाई उमर अली (40) और नवनाथ सालुंके (45) तथा प्रहलाद पलासिया (20) के रूप में की गई है। प्रहलाद रतलाम का रहने वाला था, जबकि बाकी तीनों पुणे के निवासी थे।

उन्होंने कहा कि पिकअप में सवार लोग पुणे (महाराष्ट्र) से बठिंडा (पंजाब) जा रहे थे।

सास्तिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है