लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : अस्पताल में भर्ती चार कोरोना मरीज भागे, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:42 IST

Open in App

शिवपुरी (मप्र), छह अप्रैल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला चिकित्सालय के कोविड-19 पृथक वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित दो महिलाओं सहित चार मरीज कथित रूप से भाग गये। इस मामले में पुलिस ने इन चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली पुलिस निरीक्षक बादाम सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘शिवपुरी जिला चिकित्सालय प्रशासन की शिकायत पर अस्पताल से भागे इन चारों कोरोना पॉजिटिव लोगों के विरुद्ध कोतवाली थाने में भादंवि की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों, जिनमें दो पुरुष एवं एक महिला है, को संक्रमित होने के बाद पृथक वार्ड में रखा गया था और वे तीनों बिना किसी को बताये तीन अप्रैल की रात को लगभग आठ बजे अस्पताल से भाग गये।

सिंह ने बताया कि इसी प्रकार एक अन्य महिला मरीज को भी कोविड से संक्रमित होने के बाद पृथक में रखा गया था और वह चार अप्रैल को वहां से भाग गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?