लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक ने ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान, जानिए क्या था मामला?  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 20:25 IST

पूर्व विधायक ने बताया कि, आरोपी एक महिला के साथ बीना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा. उसने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक को एक युवक के डर से ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर सफर करना पड़ा. पूर्व विधायक ने रेल मंत्री के अलावा जीआरपी को भी उनके साथ हुई घटना की जानकारी देकर शिकायत की है. मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक सुनीलम को एक शख्स ने कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. 

सुनीलम ने इसे बेहद गंभीरता से लिया. ऐसे में उन्हें जान बचाने के लिए ट्रेन के एक टायलेट में छिपने के लिए मजबूर भी होना पड़ा. यह घटना तब हुई जब मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनीलम सोमवार की रात को गोंडवाना एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में निजामुद्दीन से मुलताई की यात्रा कर रहे थे. 

सुनीलम ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस घटना की शिकायत की. पूर्व विधायक ने बताया कि, आरोपी एक महिला के साथ बीना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा. उसने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. जिसके बाद उन्होंने ट्रेन के यात्री टिकट परीक्षक (टीटीई) को घटना के बारे में बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई. 

जब ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया. ये सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लग रहे थे, जिसके बाद वे डरकर आपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टायलेट में छिप गए. विधायक का आरोप है कि, उस शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें मारने की कोशिश की.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया