लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सिद्धुमल खिलवानी का निधन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:05 IST

Open in App

भोपाल, 26 मार्च मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सिद्धुमल खिलवानी का यहां निधन हो गया।

खिलवानी की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके परिजनों ने उनका दाह संस्कार नहीं किया बल्कि उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया।

उनके परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वह 95 वर्ष के थे तथा वृद्धावस्था के चलते बुधवार रात को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में 92 वर्षीय पत्नी तथा तीन पुत्र हैं।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि खिलवानी की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने के बजाय बृहस्पतिवार को यहां के जे के मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धुमल वर्ष 1977 में पहली बार नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर जीते थे। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक मांगीलाल भंडारी को हराया था। इसके बाद वर्ष 1980 में वह नरसिंहगढ़ रियासत के पूर्व शासक तथा गोवा के राज्यपाल स्वर्गीय भानूप्रकाश सिंह को पराजित कर भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1972 में भी सिद्धुमल जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय वह चुनाव हार गये थे।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धुमल लम्बे समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक से भी जुड़े रहे तथा आपातकाल के दौरान वह 19 माह तक जेल में भी रहे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने सिद्धुमल खिलवानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया