लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस की की पूर्व विधायक कल्पना परूलेकर का 61 साल की उम्र में निधन

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 2, 2019 16:26 IST

 21 दिसंबर को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद डॉ. परूलेकर को इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया था. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने पर वह भर्ती होने के बाद से ही लगातार वेंटिलेटर पर थीं.

Open in App

कांग्रेस की तेजतर्रार और बेबाक नेत्री पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर (61) का इन्दौर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने के कारण वेंटिलेटर पर थी. अस्पताल के डॉ संदीप श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है.

 21 दिसंबर को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद डॉ. परूलेकर को इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया था. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने पर वह भर्ती होने के बाद से ही लगातार वेंटिलेटर पर थीं. बुधवार सुबह 9.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ. परुलेकर का अंतिम संस्कार उनके गृहस्थान महिदपुर में आज शाम होगा. 

 डॉ. परुलेकर की गिनती कांग्रेस की तेजतर्रार नेता के रूप में होती थी. कई मौको पर वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ही मोर्चा खोला था. पिछले साल 17 अप्रैल को भोपाल की जिला अदालत ने पूर्व विधायक परूलेकर को एक साल की जेल और दो हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी. 

उन्होंने तत्कालीन प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे. इस मामले में इसरानी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. इसके पहले भी लोकायुक्त नावलेकर को संघ के गणवेश  में दिखाते हुए फोटो जारी करने के मामले में भी परूलेकर को सजा मिली थी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां