लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हैण्डपम्प पर दलित महिलाओं से पड़ गए फॉरेस्ट रेंजर पर छीटें, वनकर्मियों ने चला दी गोली, एक शख्स की मौत

By भाषा | Updated: February 17, 2020 07:34 IST

पुलिस ने इस मामले में करैरा वन विभाग में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित 15 वनकर्मियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शिवपुरी में हैण्डपम्प पर पानी भर रहीं दलित महिलाओं से पानी के छींटे फॉरेस्ट रेंजर पर आने के मामले में हुए विवाद में वनकर्मियों ने रविवार को कथित रूप से कुछ लोगों पर फायरिंग कर दी।एक दलित व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका भाई गोली के छर्रे से गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हैण्डपम्प पर पानी भर रहीं दलित महिलाओं से पानी के छींटे फॉरेस्ट रेंजर पर आने के मामले में हुए विवाद में वनकर्मियों ने रविवार को कथित रूप से कुछ लोगों पर फायरिंग कर दी, जिससे एक दलित व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका भाई गोली के छर्रे से गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में करैरा वन विभाग में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित 15 वनकर्मियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

आरोपियों में एक महिला वनकर्मी भी शामिल है। करैरा पुलिस थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि ग्राम फतेहपुर निवासी सरोज (28) ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि आज दोपहर 2:30 बजे जब वह अपनी चचिया सास ममता, दोनों पुत्रियों काजल और नंदनी के साथ वन विभाग के चौकी के पास बने हैण्डपम्प पर पानी भर रहीं थीं, तभी वहां पदस्थ रेंजर सुरेश शर्मा हाथ में पानी की बोतल लेकर हैण्डपम्प पर आ खड़े हुए। हैण्डपम्प पर काजल बर्तन धो रही थी जिसके पानी के छींटे रेंजर शर्मा पर चले गए।

उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार पानी के छींटे पड़ते ही रेंजर ने आपा खो दिया और महिलाओं को गालियां देने लगे, जब उन्हें गाली देने से मना किया तो वन विभाग की एक महिला कर्मचारी ने आते ही सरोज और उसकी पुत्री ममता को चांटे मारना शुरू कर दिया और बाल पकड़कर घसीट दिया।

शर्मा ने कहा कि फरियादी के अनुसार इसी बीच दूसरी लड़की काजल दौड़कर पास ही स्थिति अपने घर गई और अपने पिता मदन और चाचा पंकज को बुलाया। इसी बीच डिप्टी रेंजर राठौर, वनकर्मी रवि शर्मा, रवि बाथम, मुकेश बाथम, रामेश्वर रावत, नंदराम जाटव, गणेश गौतम, सरदार परगट सिंह आदि हाथों में बंदूक लिए थे और इनके साथ चार अन्य लोग भी थे।

उन्होंने कहा कि सरोज का आरोप है कि उसके पति मदन और देवर पंकज को उक्त लोगों ने घेर लिया और इन लोगों की बंदूक के बटों, लात घुसों से मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए जब मदन और पंकज वहां से भागे तो रेंजर सुरेश शर्मा ने इन्हें गोली मारने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि महिला का आरोप है कि भागते समय रेंजर सुरेश शर्मा, वनकर्मी मुकेश बाथम, रवि बाथम आदि ने बंदूक से फायरिंग कर डाली। एक गोली मदन की पीठ में लगी और वह मौके पर गिर गया, जबकि पंकज बाल्मीक के कंधे में गोली के छर्रे लगे हैं।

शर्मा ने कहा कि मौके पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए थे और घायल मदन तथा पंकज को ग्रामीण अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में मदन ने दम तोड़ दिया। वहीं, पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रेंजर सुरेश शर्मा, एक महिला वनकर्मी, डिप्टी रेंजर राठौर सहित 15 वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बाल्मीक परिवार ने मदन की लाश को देर शाम थाने पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह