लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: वन रक्षक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 5, 2021 14:40 IST

Open in App

देवास (मप्र) पांच फरवरी मध्यप्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा वन क्षेत्र के वन रक्षक मदनलाल वर्मा (58) की कथित तौर पर कुछ लोगों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पुंजापुरा वन परिक्षेत्र में छोटी तलाई के पास खून से लथपथ मिला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने कहा, ‘‘वन रक्षक मदनलाल वर्मा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र की गश्त पर गया था। देर शाम नहीं लौटने पर रेंजर व पुलिस ने ‘सर्चिंग’ के दौरान उसका शव बरामद किया।’’

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर वनरक्षक ने कार्रवाई और उसके बाद आरोपियों ने देशी कट्टे से उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उदयनगर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में इस मामले में शिकारियों या लकड़ी माफियाओं के शामिल होने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तारी के लिये तीन टीमों का भी गठन किया गया है।

इसी बीच, देवास वन मंडल अधिकारी पी. एन. मिश्रा ने कहा, ‘‘मदनलाल वर्मा वन मंडल देवास के परिक्षेत्र पुंजापुरा की बीट रतनपुर का वन रक्षक था। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।’’

उन्होंने बताया कि मृतक कर्मचारी को शहीद का दर्जा दिलाए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम उदय नगर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है और उसके बाद ही उनके गृह नगर उज्जैन के रामघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये का विशेष अनुदान तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित