लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:33 IST

Open in App

भोपाल, 27 सितंबर मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारने जाने पर सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता एल. मुरुगन को संसद की ऊपरी सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

राज्यसभा में मुरुगन के निर्वाचन के साथ ही मध्य प्रदेश से ऊपरी सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या आठ हो गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को पर्चा वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद मुरूगन उपचुनाव के लिए एकमात्र उम्मीदवार बचे थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और निर्वाचन अधिकारी ए. पी. सिंह ने पीटीआई/भाषा को फोन पर बताया, ‘‘मुरुगन को मध्य प्रदेश से संसद के ऊपरी सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन पत्र वापस लेने का समय आज समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में अकेले रहे मुरुगन ने सत्तारूढ़ दल के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए चुनाव जीता।’’ सिंह ने कहा कि मुरुगन को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए आवश्यक होने पर मतदान चार अक्टूबर को कराया जाना था, लेकिन नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद मुरुगन एकमात्र उम्मीदवार बचे थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

इस साल जुलाई में कर्नाटक का राज्यपाल बनने के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, इसी कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

मुरुगन को जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री बताया गया। इससे पहले वह भाजपा की तमिलनाडु ईकाई के अध्यक्ष थे।

नियमों के अनुसार राज्यसभा की सीट खाली होने के छह महीने के भीतर चुनाव कराना आवश्यक होता है।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीटों में से भाजपा के पास मुरुगन सहित आठ और कांग्रेस के पास तीन सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग