लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh flood : राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 24, गुना जिले में फंसे 14 ग्रामीणों को बचाया गया , भारी बारिश ने बरपाया कहर

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 8, 2021 14:37 IST

मध्यप्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण जगजीवन अस्त-व्यस्त है । रविवार को बाढ़ के कारण 24 लोगों की जान चली गई । वहीं मध्यप्रदेश में बाढ़ से ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में बाढ़ के कारण 24 लोगों की हुई मौतकुल 29 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गयाकांग्रेस सांसद कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला

भोपाल : पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश में बारिश ने कहर बरपा रखा है । मध्यप्रदेश के चंबल-ग्वालियर क्षेत्र में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को संख्या 24 हो गई । ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, भिंड और मुरैना जिले में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद से लगभग 1,250 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में है । 

राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि राज्य के बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है । ये मौतें  1 से 7 अगस्त के बीच दर्ज की गई है।

गुना जिले के सुंडा गांव में शुक्रवार की रात पार्वती नदी का तट बहने  के बाद कम से कम 145 लोग अपने घरों में फंस गए थे । सरकार ने हेलीकॉप्टर और नावें भेजी और सभी फंसे हुए लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और अगले दिन सभी को राजस्थान के छाबड़ा ले जाया गया । एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सेना और वायु सेना ने अब तक बाढ़ के कारण फंसे 8,800 लोगों को बचाया है और 29,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ के कारण राज्य को भी भारी नुकसान हुआ है । बाढ़ में 25,000 से अधिक घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई है । नदी में करंट के तेज बहाव के कारण 6 पुल बह गए । फिलहाल सेना की 5 यूनिट मुरैना, शिवपुरी, भिंड, शिवपुर और अशोकनगर जिले में बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है । एसडीआरएफ की  29 टीमों  को सेवा में लगाया गया है और एनडीआरएफ की 9 इकाइयां मुरैना, भिंड, गुना, अशोकनग,र शिवपुरी में तैनात है । बचाव कार्य में वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर मदद कर रहे हैं।

डिविजन आयुक्त आशीष सक्सेना ने पीटीआई को बताया कि राज्य के ग्वालियर और चंबल संभागों में बाढ़ के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य में भाजपा शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार राजनीति करने में व्यस्त है जबकि लोगों को बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभिंडबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे