लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : पांच साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:45 IST

Open in App

मुरैना (मप्र), पांच फरवरी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पांच वर्ष के एक दलित बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव के पास एक सरसों के खेत में मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बंटी रजक (36) को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह इस बच्ची की चाची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में छह महीने की जेल की सजा काटकर 10 दिन पहले ही गांव में आया था।

सबलगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘अपने घर के पास खेल रही यह बच्ची बृहस्पतिवार शाम को करीब पांच बजे से लापता हो गई थी। उसके परिजन ने उसे गांव भर में खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। लगभग दो घण्टे बाद उनको बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला।’’

उन्होंने बताया कि शव को देखने पर पता चल रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है।

शर्मा ने कहा कि हमने इस प्रकरण की जांच शुरू की तो इस बच्ची के परिजन ने पुरानी रंजिश का हवाला देकर गांव के ही बंटी रजक का नाम बताया, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसने पुलिस पूछताछ में इस बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम एवं दुष्कर्म के बाद हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्मा ने बताया कि बंटी रजक कुछ समय पहले इस मृतक बच्ची की चाची के साथ भी घर में घुसकर छेड़छाड़ कर चुका था, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी। छेड़छाड़ एवं एससी/एसटी अधिनियम में बंटी रजक छह महीने जेल में सजा काटकर 10 दिन पहले ही गांव में आया था। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे भी यही रंजिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट