लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में अब तक 5 की मौत, इलाज के दौरान 3 घायलों ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 13, 2022 11:58 IST

बदरवास थाने के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आठ घायलों में से एक पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग लड़के की शिवपुरी और गुना के अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे आठ घायलों में से एक पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग लड़के की शिवपुरी और गुना के अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गईहादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब हुआ था

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट की घटना में तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर बदरवास कस्बे में मंगलवार दोपहर को पटाखा इकाई में विस्फोट के बाद एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए थे।

बदरवास थाने के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आठ घायलों में से एक पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग लड़के की शिवपुरी और गुना के अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद हुसैन अंसारी के स्वामित्व वाली दो मंजिला इमारत के भूतल में अवैध पटाखा इकाई चलाई जा रही थी, जिसमें मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे धमाका हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि विस्फोट बहुत शक्तिशाली था जिसमें तबस्सुम खान (25) और उसकी बेटी उमरा (11) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शर्मा ने कहा कि अंसारी पटाखों का कारोबारी है और उसके पास गांव सुमेला में पटाखे बनाने की एक इकाई चलाने का लाइसेंस है लेकिन बदरवास के रिहायशी इलाके में वह अवैध रूप से काम करवा रहा था। उन्होंने कहा कि घायलों में अंसारी के तीन श्रमिक और परिवार का एक सदस्य शामिल है। थाना प्रभारी ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshshivpuri-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह