लाइव न्यूज़ :

एमपी एग्जिट पोल: पिछले MP विधानसभा चुनाव में कितने सच साबित हुए थे एग्जिट पोल, यहां जानिए 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 10:19 IST

Madhya Pradesh Exit polls result vs Vidhan Sabha Chunav result 2013: अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 116 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में एनडब्ल्यू-सीवोटर और सीवोटर-इंडिया टीवी ने बीजेपी को 128 सीटें, कांग्रेस को  92 और दूसरी पार्टियों को 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। 

Open in App

देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए तीन राज्यों में वोटिंग कराई जा चुकी है, जबकि राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (7 दिसंबर) को वोटिंग सुबह आठ बजे से होगी, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। वहीं, अनुमान के मुताबिक, एग्जिट पोल शाम सात बजे से आना शुरू हो जाएंगे। लोगों को एग्जिट पोल खासा इंतजार रहता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के क्या आंकड़े रहे थे और रिजल्ट आने के बाद एग्जिट पोल कितने अपने अनुमान पर खरे उतरे थे। 

अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 116 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में एनडब्ल्यू-सीवोटर और सीवोटर-इंडिया टीवी ने बीजेपी को 128 सीटें, कांग्रेस को  92 और दूसरी पार्टियों को 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। 

वहीं, टूडेज चाणक्या ने बीजेपी को सबसे ज्यादा 161 सीटे, कांग्रेस को 62 सीटें और दूसरी पार्टियों को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगया था, जबकि एबीपी-नेल्सन ने बीजेपी को 138, कांग्रेस को 80 और अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इसके अलावा सीएनएन-आईबीएन ने बीजेपी को 141, कांग्रेस को 72 और अन्य को 17 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी। 

इस सभी एग्जिट पोल में केवल टूडेज चाणक्या का अनुमान करीब-करीब सही पहुंचा था बाकि सभी के आंकड़े फेल हो गए थे। पिछले चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी 166 सीटों पर विजय पताका फहराया था, जबकि कांग्रेस 57 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी को 4 सीटें और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।

उल्लेखनीय है कि पांचों राज्यों के शुक्रवार को एग्जिट पोल आने के बाद लोगों को चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ जाएगी और 11 दिसंबर को मतगणना के बाद किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये तय हो जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया