लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश Exit Polls 2018: बीजेपी-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला, CM शिवराज की जाएगी कुर्सी?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 18:42 IST

इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, बीजेपी को सूबे में 102 से120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुक्रवार (7 दिसंबर) की शाम को एग्जिट पो आए गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मामूली नुकसान होता दिखाई दे रहा है और कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है। इससे जाहिर हो रहा है कि बीजेपी अपना गढ़ इस बार बचाने में विफल हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल क्या लगा रहा है अनुमान... 

इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, बीजेपी को सूबे में 102 से120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अन्य के खाते में 4-11 सीटें बताई जा रही हैं। उल्लेखनीय है एमपी में कुल 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों पर बहुमत है।

इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के पोल के अनुसार, कांग्रेस को सूबे में 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी के खाते में 40 फीसदी जा सकते हैं। प्रदेश में दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।  

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव शिवराज सिंह के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में किए गए कामों पर लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान भी अमित शाह व पीएम मोदी की सभाएं ही चर्चा का विषय रहीं। आमतौर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले शिवराज सिंह चौहान पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों से दूर रहे।

दूसरी ओर राहुल गांधी से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा में रहे हैं। हालांकि प्रमुख एग्जिट पोलों के नतीजे इस तरह हैं।

मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्समध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल