लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Exit Poll Result: बीजेपी को 28 से 29 सीट, छिंदवाड़ा भी हार सकती है कांग्रेस, एमपी में मोदी लहर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 19:35 IST

लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैंइंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 61 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सीएनएन न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु + पांडिचेरी की 40 सीटों में से बीजेपी को 1 से 3, कांग्रेस को 8-11, आई.एन.डी.आई.ए. को 36-39 और अन्य (एडीएमके+) को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार केरल में बीजेपी को 2 से 3 एलडीएफ को 0 से 1 और यूडीएफ को 17 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

रिपब्लिक भारत की के द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। 543 सीटों पर एनडीए को 359 सीट मिल रही हैं। रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30। वहीं, टीवी-9 के अनुसार, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 20 सीट एनडीए के हिस्से में आ रही है। अन्य को 8 सीट। रिपब्लिक भारत के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69 से 74 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 6 सीट से लेकर 11 सीट। वहीं बीएसपी को शून्य सीट मिल रही है। एबीपी न्यूज के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी को 12 सीट मिल रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एग्जिट पोल्समध्य प्रदेशBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह