कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह का बयान, BJP ने 15 साल के शासन में MP में गजनवी से कई गुना ज्यादा लूटा

By भाषा | Updated: September 8, 2019 19:55 IST2019-09-08T19:55:13+5:302019-09-08T19:55:13+5:30

मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश की इस प्रकार लूट की गई है, जिस प्रकार मोहम्मद गजनवी ने की थी। कोई विभाग नहीं बचा, जिसे लूटा न गया हो। आज प्रदेश कर्ज के गर्त में है, पूरा प्रदेश खोखला है।

madhya pradesh: Erstwhile BJP rule in MP worse than Ghazni's plunder says minister govind singh | कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह का बयान, BJP ने 15 साल के शासन में MP में गजनवी से कई गुना ज्यादा लूटा

File Photo

Highlightsमध्य प्रदेश के सहकारिता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले 15 साल (वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक) के भाजपा शासनकाल में मध्य प्रदेश में जमकर लूट हुई। इस लूट में भाजपा नेताओं ने आक्रमणकारी महमूद गजनवी तक को पीछे छोड़ दिया और उससे कई गुना ज्यादा लूट की गई।

मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले 15 साल (वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक) के भाजपा शासनकाल में मध्य प्रदेश में जमकर लूट हुई। इस लूट में भाजपा नेताओं ने आक्रमणकारी महमूद गजनवी तक को पीछे छोड़ दिया और उससे कई गुना ज्यादा लूट की गई।

उन्होंने कहा कि इस लूट में भाजपाई गजनवी के भी ‘ग्रैंडफादर’ निकले और अब कांग्रेस सरकार ने इन सभी अवैध कामों पर रोक लगाई है। कांग्रेस के नेताओं के लगातार बयान देने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिंदा लोगों की पार्टी है और सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।

सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘भाजपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश की इस प्रकार लूट की गई है, जिस प्रकार मोहम्मद गजनवी ने की थी। कोई विभाग नहीं बचा, जिसे लूटा न गया हो। आज प्रदेश कर्ज के गर्त में है, पूरा प्रदेश खोखला है। एक-एक समस्या के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री कमलनाथजी को परेशानी खड़ी हो रही है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरा तो यह भी अनुभव है कि मोहम्मद गजनवी जब हिन्दुस्तान को लूटने आये थे, उसने सोमनाथ मंदिर भी लूटा था, तो रहम करके कुछ छोड़ गया था। लेकिन भाजपा ने कहीं कुछ नहीं छोड़ा। ’’ सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘(लूट में) भाजपाई गजनवी के भी ‘ग्रैंडफादर’ निकले।’’

उन्होंने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में पूरा मध्य प्रदेश खोखला हो गया। ऐसी लूट तो गजनवी ने की थी, लेकिन भाजपा ने उसको भी पीछे छोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई और अब कांग्रेस की सरकार लगातार अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल से इसकी शुरुआत हुई और पूरे प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई की गई।

Web Title: madhya pradesh: Erstwhile BJP rule in MP worse than Ghazni's plunder says minister govind singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे