लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बिजली महंगी की तैयारी में सरकार, 12 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 3, 2019 05:55 IST

बिजली कंपनी ने पिछले 23 और 25 मई को दोबारा रिव्यू पिटीशन दायर की, जिसमें 4098 करोड़ का घाटा बताते हुए 12 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की सिफारिश की गई.

Open in App

मध्यप्रदेश में सरकार बिजली महंगी करने की तैयारी कर रही है. बिजली कंपनियों ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है. अगर सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी तो 12 प्रतिशत तक बिजली महंगी हो सकती है.

राज्य में बिजली कंपनियां बिजली के दाम बढ़ाना चाहती है. इसके लिए कंपनियों द्वारा एक प्रस्ताव सरकार को दिया गया है. सूत्रों के अनुसार बिजली कंपनी ने फरवरी 2019 में मप्र विद्युत नियामक आयोग को टैरिफ प्रस्ताव भेजा है, इसमें 1.5 फीसद औसत बढ़ोतरी का जिक्र किया गया है.

बिजली कंपनी ने पिछले 23 और 25 मई को दोबारा रिव्यू पिटीशन दायर की, जिसमें 4098 करोड़ का घाटा बताते हुए 12 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की सिफारिश की गई. सूत्रों की माने तो साल नवंबर 2018 में मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने टू-अप पिटीशन दायर कर 3837 करोड़ रुपए का घाटा दर बढ़ाकर मांगा था, जिसे आयोग ने मंजूर किया है. इसी के बाद दाम बढ़ाने की तैयारी हुई.

बिजली कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार 100 यूनिट बिजली की खपत वाले उपभोक्ता के मौजूदा बिल में करीब 25 रुपए अतिरिक्त बोझ आएगा. घरेलू उपभोक्ता को मौजूदा टैरिफ के मुताबिक औसत दाम 5.95 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलती है. बिजली की मौजूदा दर के हिसाब से अभी 100 यूनिट बिजली बिल का दाम करीब 517 रुपए आता है. बिजली के दाम बढ़े तो ये करीब 542.50 रुपए के आसपास होगा. करीब 25 रूपए का अंतर आएगा.

फिक्स चार्ज भी बढ़ेगा

बिजली कंपनी ने फिक्स जार्च बिल में ऊर्जा प्रभार के साथ जुड़कर आता है. अभी उपभोक्ता को 101 यूनिट से 300 यूनिट तक खपत पर शहर में 90 और गांव में 65 रुपए जार्च देना होता था. इसे अब 80 रुपए किया है। 101 से 300 यूनिट में 17 रूपए प्रति आधा किलोवाट लोड पर बढ़ाकर 24 रुपए. तथा 300 यूनिट से ऊपर पर 21 रुपए प्रति आधा किलोवाट से बढ़ाकर 27 रुपए प्रति आधा किलोवाट करने का प्रस्ताव बनाया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?