लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः ये होंगे AAP के 26 स्टार प्रचारक, अलका लांबा-राखी बिड़लान करेंगी जमकर प्रचार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 27, 2018 20:16 IST

आप की स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली की विधायक अलका लांबा, राखी बिड़लान, राजेंद्र गौतम, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, वंदना कुमारी और प्रकाश जरवाल शामिल हैं।

Open in App

आम आदमी पार्टी ने जिन 26 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है, उनमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया, श्रम मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद भगवंत मान, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, शहनाज हिंदुस्तानी और अमानतुल्लाह शामिल हैं।

आप की स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली की विधायक अलका लांबा, राखी बिड़लान, राजेंद्र गौतम, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, वंदना कुमारी और प्रकाश जरवाल शामिल हैं। इसी तरह प्रदेश नेतृत्व से प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह, प्रदेश संगठन सचिव युवराज सिंह, प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ, प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जायसवाल, पीएसी की सदस्य चित्तरूपा पालित, सागर से प्रत्याशी इंद्रविक्रम सिंह, विधानसभा प्रत्याशी रामकुंवर रावत और वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी स्टार प्रचारकों में हैं।

प्रचार अभियान के बारे में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से सीधा संवाद और डोर टू डोर संपर्क के आधार पर प्रचार करती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के नेता और शीर्ष नेतृत्व का मध्य प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। सांसद सुशील गुप्ता तीन दिन से मध्य प्रदेश में हैं। 28 अक्तूबर को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय मध्य प्रदेश में सभाएं लेंगे। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल समेत अन्य शीर्ष नेता भी मध्य प्रदेश आएंगे और दीवाली के बाद सघन प्रचार का दौर शुरू होगा, जो 26 नवंबर तक जारी रहेगा।

(लोकमत समाचार ब्यूरो, मध्य प्रदेश)

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों