लाइव न्यूज़ :

बेटे पर पनामा पेपर्स के आरोपों से तिलमिलाए सीएम शिवराज, आज राहुल गांधी पर करेंगे मानहानि का दावा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 30, 2018 07:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके बेटे कार्तिकेय पर पनामा पेपर्स को लेकर लगाए गए आरोप से मुख्यमंत्री बहुत व्यथित हैं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात ट्वीट करके दी।

Open in App

भोपाल, 30 अक्टूबरः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को राहुल गांधी के नाम मानहानि का दावा कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके बेटे कार्तिकेय पर पनामा पेपर्स को लेकर लगाए गए आरोप से मुख्यमंत्री बहुत व्यथित हैं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात ट्वीट करके दी।

शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस पिछले कई वर्षों से मेरे और मेरे परिवार के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सब का सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर में आया है, कहकर सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।'

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मेरे परिवार के ऊपर व्यापम से लेकर पनामा पेपर्स तक के आरोप लगा रहे हैं। इसलिए बड़े नुकसान की भरपाई के लिए आपराधिक मानहानि का केस करूंगा। आगे का काम कानून करेगा।

सोमवार को झाबुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा,  'मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है। पाकिस्तान में पीएम नवाज शरीफ का नाम निकलता है लेकिन पाकिस्तान जैसे देश में उसको जेल में डाल देते हैं मगर यहां चीफ मिनिस्टर का बेटा उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नही होती।'

राहुल गांधी के इस बयान से कार्तिकेय चौहान भी व्यथित हैं। उन्होंने लिखा, 'आज @RahulGandhi जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है।मैं व्यथित हूँ कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है। यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊँगा।'

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं