लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: विवादों में घिरे कम्प्यूटर बाबा, आयोग को की शिकायत

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 28, 2018 02:16 IST

बाबा से इन सभी सभाओं का विवरण मांगा जाए और आचार संहिता के तहत उन पर कार्रवाई की जाए. शिकायत के साथ ही आदर्श ने चुनाव आयोग को फोटो, वीडियो और कई पेपरों की कटिंग सबूत के तौर पर दी है.

Open in App

राज्य में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही एक बार फिर कम्पयूटर बाबा विवादों से घिरे नजर आए. बाबा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत हुई है कि उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में जो भी सभाएं की है, उनका खर्च कांग्रेस प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जाए.

दिल्ली निवासी आदर्श श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग भोपाल शिकायत कर कहा है कि बीते एक महिने में कम्प्यूटर बाबा द्वारा सात सभाएं की गई. इन सभाओं में करीब पांच हजार साधु-संत शामिल हुए. वही हाल ही में जबलपुर के ग्वारीघाट पर की गई, उसमें करीब 11 हजार साधु-संत शामिल हुए.

इस सभा में बाबाओं द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया गया. कम्प्यूटर बाबा द्वारा कांग्रेस पार्टी को शुरू से ही समर्थन किया जाना, इससे स्पष्ट है कि जिस जिस विधानसभा क्षेत्र में जैसे खंडवा, इंदौर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर सभाएं की उसका खर्च कांग्रेस प्रत्याशी के व्यय मे जोड़ा जाए.

उन्होंने कहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुसार, जो भी प्रत्याशी चुनाव मे खड़ा होता है उसके द्वारा किया गया व्यय और उसके समर्थन में किया गया व्यय कुल व्यय में समायोजित होता है. उन्होंने मांग की है कि इसका व्यय कम्प्यूटर बाबा या फिर कांग्रेस प्रत्याशी से वसूला जाए, क्योंकि बाबा ने इसकी सूचना चुनाव आयोग को नही दी थी.

बाबा से इन सभी सभाओं का विवरण मांगा जाए और आचार संहिता के तहत उन पर कार्रवाई की जाए. शिकायत के साथ ही आदर्श ने चुनाव आयोग को फोटो, वीडियो और कई पेपरों की कटिंग सबूत के तौर पर दी है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया