लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस-बसपा साथ में चुनाव लड़े तो बीजेपी को होगा भारी नुकसान, सर्वे में खुलासा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 2, 2018 08:44 IST

Madhya Pradesh Elections 2018: नेशनल हेराल्ड के अनुसार, स्पिक मीडिया ने ये सर्वे 15 जून से 15 जुलाई के बीच कराया है। सर्वे की रिपोर्ट 27 जुलाई को प्रकाशित की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्त: मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां पर एक दशक से भी ज्यादा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता पर काबिज है। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है, जिसके मुताबिक मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस-बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) साथ चुनाव लड़े तो बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तमिलनाडु की मीडिया कंपनी स्पिक मीडिया नेटवर्क ने मध्य प्रदेश से पहले वहां पर एक सर्वे कराया है। सर्वे की माने तो अगर कांग्रेस बसपा के साथ गठबंधन नहीं करती तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नेशनल हेराल्ड के अनुसार, स्पिक मीडिया ने ये सर्वे 15 जून से 15 जुलाई के बीच कराया है। सर्वे की रिपोर्ट 27 जुलाई को प्रकाशित की गई है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा में 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 116 का आंकड़ा जुटाना होता है। अगर कांग्रेस-बसपा साथ में चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो बीजेपी बेहद ही आसानी से 147 सीट जीत सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 73 सीटें आएंगी। वहीं अगर कांग्रेस-बसपा साथ चुनावी मैदान में उतरती हैं तो बीजेपी 125 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं इनदोनों पार्टियों को 103 सीट पर जीत हासिल हो सकती है। इस तरह पिछले चुनाव से तुलना की जाए तो बीजेपी को 39 सीटों का नुकसान होगा।  साल 2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 58 और बसपा चार सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस-बसपा के साथ आने से बीजेपी को सिर्फ विधानसभा ही नहीं लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा। बीजेपी को 26 सीटों में से 16 सीटों का नुकसना होगा, जबकि कांग्रेस-बसपा गठबंधन को 13 सीटों का फायदा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह