लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: टिकट बंटवारे में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, BJP का टिकट ठुकरा लौट सकते हैं नेता

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 27, 2018 16:17 IST

कांग्रेस नेतृत्व प्रत्येक के सभी जिलों से कम से कम एक ऐसा सर्वानुमति प्रत्याशी तलाश रही है, जो सारे गुटों की पसंद हो। कांग्रेस नेतृत्व शेष सीटों पर गुट सर्वे और जातिगत समीकरणों के आधार पर टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया से आगे बढ़ा रहा है।

Open in App

-शिवअनुराग पटैरया

मध्य प्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनाव दूसरे चुनावों की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण बन गए हैं। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व हो रहे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा के चुनाव सेमीफाइनल की तरह हैं।

इसलिए प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस के भीतर उन लोगों को तलाश रही है, जो ऐसा मौके पर भाजपा के टिकट छोड़कर उसके साथ आ जाएं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय भिंड के कांग्रेस प्रत्यशी डॉ. भागीरथ प्रसाद ने ऐन मौके पर कांग्रेस का टिकट छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा था।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों संजय पाठक और नारायण प्रसाद  त्रिपाठी ने कांग्रेस को झटका देकर भाजपा का दामन थामा था। इनमें से एक संजय पाठक को बाद में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री तक बना दिया गया था। कांग्रेस नेतृत्व भाजपा की इस रणनीति को भांप गया है इसलिए उसने कांग्रेस के सभी वर्तमान 57 विधायकों को टिकट देना लगभग तय कर लिया है।

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुझाव पर कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस के सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देने की बात सैद्धांतिक तौर पर मान ली है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इन विधायकों ने मोदी लहर में चुनाव जीता था, इसलिए उनको उतारना पार्टी के हित में होगा।

इसी तरह कांग्रेस नेतृत्व प्रत्येक के सभी जिलों से कम से कम एक ऐसा सर्वानुमति प्रत्याशी तलाश रही है, जो सारे गुटों की पसंद हो। कांग्रेस नेतृत्व शेष सीटों पर गुट सर्वे और जातिगत समीकरणों के आधार पर टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया से आगे बढ़ा रहा है।

बताया जा रहा है कि टिकट बांटने की प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीधी नजर है। स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा संभावित प्रत्याशियों के नाम छोटी जीत के बाद उन्हें कल केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सीईसी के बाद हस सूची को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर अंतिम स्वरूप देंगे। इस सूची में इस बात पर ध्यान रखा जाएगा कि बीते लोकसभा चुनाव की तरह किसी ऐसे प्रत्याशी को टिकट न मिल जाए जो अंतिम क्षणों में पार्टी का टिकट छोड़कर पलायन कर पक्षद्रोही बन जाए।(शिवअुनराम पटैरया लोकमत समाचार मध्य प्रदेश से जुड़े हैं।)

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों