लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः कांग्रेस के गढ़ पर ही धावा बोलने की तैयारी में है ये पार्टी, अधर में एक और गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 24, 2018 18:58 IST

गठबंधन न होने पर जयस द्वारा मालवा-निमाड़ अंचल की सीटों पर अपने प्रत्याशी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भी लड़वा सकता है।

Open in App

- राजेन्द्र पाराशर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और जय युवा आदिवासी संगठन (जयस) के बीच गठबंधन का फंसा पेंच अब राहुल गांधी सुलझाएंगे। जयस ने कांग्रेस की गढ़ बनी कुक्षी सीट पर दावा ठोंक कर कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है। इस सीट पर जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा खुद चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। जबकि इंदौर क्रमांक 5 विधानसभा सीट पर भी जयस ने दावा कर कांग्रेस को चिंता में डाला है। इस सीट पर व्यापमं घोटाले का पर्दाफाश करने वाले डॉ. आनंद राय को जयस मैदान में उतारना चाह रहा है।

जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और कांग्रेस के बीच लंबे समय से गठबंधन की चल रही चर्चा में उस वक्त ठहराव आ गया, जब जयस ने कांग्रेस का गढ़ बन चुकी कुक्षी सीट पर जयस उम्मीदवार को मैदान में उतारने की बात कहकर यह सीट मांग ली। इस सीट पर करीब 3 दशक से कांग्रेस का कब्जा है और वर्तमान में कांग्रेस के विधायक सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल हैं। कांग्रेस ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाने के संकेत भी दिए हैं, जिसके चलते वे तैयारी कर चुके हैं। अब जबकि जयस ने इस सीट पर अपना दावा करते हुए गठबंधन की बात कही है तो कांग्रेस मुसीबत में आ गई है।

जयस-कांग्रेस के इस गठबंधन के पेंच को सुलझाने के लिए अब जयस संरक्षक डा। हीरालाल अलावा की चर्चा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से होनी है। इस चर्चा के बाद ही मामला सुलझने के आसार बताए जा रहे हैं। डॉ. अलावा पिछले लंबे समय से कुक्षी सीट को लक्ष्य करके काम कर रहे हैं, उन्होंने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया है। जयस ने इंदौर क्रमांक पांच विधानसभा सीट भी गठबंधन के तहत मांगी है, जिस पर वह व्यापमं घोटाले का पर्दाफाश करने वाले डा। आनंद राय को मैदान में उतारना चाहते हैं। जयस की ओर से 40 सीटें गठबंधन के तहत मांगी गई थी, मगर कांग्रेस द्वारा 15 सीटें देने की बात कही गई। इन सब कारणों से यह पेंच फंसा है।

नहीं हुआ गठबंधन तो लड़ेंगे निर्दलीय

जयस को निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल की मान्यता नहीं मिली है, इसके चलते संगठन ने अपने प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में उतारने का फैसला किया है। डॉ. हीरालाल अलावा ने पूर्व में 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का कहा था। जयस अगर गठबंधन नहीं होता है तो वह अपने प्रत्याशी निर्दलीय भी उतार सकता है। वहीं डॉ. राय को लेकर यह भी चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें इंदौर क्रमांक पांच से मैदान में उतार सकती है।

डॉ. राय के अलावा जयस के कुछ प्रत्याशियों को कांग्रेस अपने दल में शामिल कर मैदान में उतारने की चर्चा भी कर रही है। जयस की चयन प्रक्रिया को लेकर आज कुक्षी में बैठक भी हुई और दावेदारों से आवेदन भी लिए। अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात नहीं बनी तो जयस अपने उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में मैदान में उतारेगा। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि गठबंधन न होने पर जयस द्वारा मालवा-निमाड़ अंचल की सीटों पर अपने प्रत्याशी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भी लड़वा सकता है।

(राजेन्द्र पाराशर लोकमत समाचार से जुड़े हैं)

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया