लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी, मुफ्त में स्कूटी बांटने समेत ये हैं शिवराज ‌सिंह चौहान के 10 नये वादे

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 17, 2018 11:56 IST

BJP Madhya Pradesh manifesto in Hindi: मध्यप्रदेश में 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद शिवराज ‌सिंह चौहान ने एमपी के लिए अगले पांच सालों के लिए क्या-क्या वायदे और इरादे लेकर आए हैं-

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज दृष्टि पत्र के नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दी। इस दृष्टि पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को भोपाल में जारी किया।

जानिए, मध्यप्रदेश में 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद शिवराज ‌सिंह चौहान ने एमपी के लिए अगले पांच सालों के लिए क्या-क्या वायदे और इरादे लेकर आए हैं-

1. संभागीय मुख्यालयों पर विभिन्न नेता दृष्टि पत्र को जारी करते हुए यह बात रहे हैं कि दृष्टि पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणाएं हैं।

2. मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर बीजेपी ने महिलाओं के लिये अलग से जारी किया घोषणा पत्र। इसका नाम अलग नारी दृष्टिपत्र है। इसमें महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के जरिए फोकस किया है।

3. इस दृष्टि पत्र में कांग्रेस किसानों की ऋण माफ़ी का जवाब देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ सहायता देने का वादा किया।

4. छोटे किसानों के खाते में पैसा डालेंगे। क्योंकि कई बार छोटे किसानों तक लाभ नहीं पहुंचता है।

5. एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जाएगा।

6. हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंकगे। इसके आलावा स्वरोजागार को बढ़ाया दिया जाएगा।

7. फूड प्रॉसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्‍थापना होगी।

8. कर्मचारियों के लिए नये वेतन आयोग की स्‍थापना करेंगे।

9. 75% अंक लाने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी देंगे।

10. हर गरीब को मकान देंगे। रोटी-कपड़ा-मकान बीजेपी का लक्ष्य।

बीजेपी ने दावा किया कि यह दृष्टि पत्र जनता से सीधे संवाद कर तैयार हुआ है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह