लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 150 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 26, 2018 20:10 IST

कांग्रेस में अब तक जिन नामों पर सहमति बनी है उनमें अधिकांश वर्तमान विधायक हैं इसके साथ ही उन पूर्व प्रत्याशियों को भी इसमें जगह दी गई है जो 3 हजार से कम मतों से 2013 का चुनाव हारे थे।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने लगभग डेढ़ सौ नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की यह बैठक कल 26 अक्तूबर तक चलेगी। तब तक राज्य के लगभग सभी 230 नामों पर स्क्रीनिंग कमेटी अपनी राय तैयार कर लेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार अभियान के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया फिरहाल दिल्ली में ही हैं।

कांग्रेस नेतृत्व से जुड़े सूत्रों के अनुसार 27 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी इसमें स्क्रीनिंग कमेटी यानी कि छानबीन समिति के द्वारा तय किए गए नामों पर विचार किया जाएगा। इसी रोज या इसके अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठकर सूची को अंतिम स्वरूप देंगे।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने एक अलग से सर्वेक्षण करा रखा है इस सर्वेक्षण का मिलान स्क्रीनिंग कमेटी की लिस्ट और सीईसी की सिफारिशों से किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया से मशविरा कर सूची को अंतिम रूप देंगे।इस तरह कांग्रेस की सूची राहुल गांधी के दौरे के साथ ही या उसके बाद आना प्रारंभ हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अब तक जिन नामों पर सहमति बनी है उनमें अधिकांश वर्तमान विधायक हैं इसके साथ ही उन पूर्व प्रत्याशियों को भी इसमें जगह दी गई है जो 3 हजार से कम मतों से 2013 का चुनाव हारे थे। इसके साथ ही पिछले चुनाव से लेकर अब तक मैदान में सक्रिय रहने वाले 2013 के चुनाव में पराजित कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों को जगह दी गई है। इनमें सांची के डॉ। प्रभुराम चौधरी और सुरखी के गोविंदसिंह जैसे कुछ लोग हैं। पूर्व सांसदों डॉ विजयलक्ष्मी साधो के साथ-साथ सज्जन सिंह वर्मा को भी कांग्रेस नेतृत्व ने इस बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए सहमति व्यक्त कर दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां