लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव: कमलनाथ पर गरजे CM योगी, कहा- आपको अली मुबारक, हमारे लिए बजरंगबली ही पर्याप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2018 17:08 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं कमलनाथ जी का एक बयान पढ़ रहा था, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए, कांग्रेस को केवल मुस्लिमों का वोट चाहिए. कमलनाथ जी, आपको ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरंग बलि पर्याप्त होंगे"।

Open in App

पिछले दिनों मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की बात कर रहे थे। अब उनके इसी वीडियो को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनपर निशाना साधा है। 

मध्यप्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कमलनाथ पर हमला बोला। योगी ने कमलनाथ के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें कमलनाथ कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिमों का वोट चाहिए। 

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं कमलनाथ जी का एक बयान पढ़ रहा था, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए, कांग्रेस को केवल मुस्लिमों का वोट चाहिए। कमलनाथ जी, आपको ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरंग बलि पर्याप्त होंगे"।

कमलनाथ के कथित वीडियो ने मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद से ही भाजपा ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। भाजपा ने कांग्रेस पर 'मुस्लिम तुष्टिकरण' की राजनीति का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकमलनाथमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया