लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: Exit Poll पर बिफरे शिवराज, कहा- मैं सबसे बड़ा 'सर्वेयर', BJP की बनेगी सरकार

By भाषा | Updated: December 8, 2018 17:57 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘‘सर्वेयर’’ कौन है।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘‘सर्वेयर’’ कौन है। वह दिन-रात जनता के बीच रहते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में परिवार के साथ अवकाश बिताने के बाद शनिवार की सुबह वहां से रवाना होने से पहले चौहान ने एग्जिट पोल के सर्वे के सवाल पर मीडिया से कहा, ‘‘मुझसे बड़ा सर्वेयर कौन है। दिन-रात जनता के बीच रहता हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।’’ 

इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अपने परिवार के साथ आज दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये।

मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है।

एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, ‘‘अबकी बार 200 पार।’’ इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?