लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: राहुल गांधी का बड़ा बयान- मैं हिंदूवादी नेता नहीं, राष्ट्रवादी नेता हूँ

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 30, 2018 14:42 IST

राहुल ग़ांधी ने कहा कि कांग्रेस एग्रेसिव होकर चुनाव लड़ रही है पर कोंग्रेस स्ट्रगल भी कर रही है क्योंकि कोंग्रेस के पास पैसा नही है।'

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले इंदौर में रोड शो करने के बाद मंगलवार को शहर में चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा की और इस दौरान सवालों के जवाब में मोदी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा 'सरकार जनता से किए वादे पूरा नहीं कर पाई। बड़े घोटालों में उलझी रही। सीबीआई चीफ को हटाया क्योकि राफेल मामले में इंक्वायरी होने जा रही है। जिस दिन एक कागज उसमें निकलेगा उस पर नरेंद्र मोदी और अम्बानी लिखा होगा इसलिए वक़्त रहते चौकीदार ने सीबीआई चीफ को हटा दिया।' 

राहुल गांधी ने कहा 'सभी राज्यों में जाता हूं। हर जगह इतना करप्शन है कि में कंफ्यूज हो जाता हूं कि किसने किया पहले वाले ने किया या इन्होंने किया। 

राहुल ग़ांधी ने कहा कि कांग्रेस एग्रेसिव होकर चुनाव लड़ रही है पर कोंग्रेस स्ट्रगल भी कर रही है क्योंकि कोंग्रेस के पास पैसा नही है।'

भाजपा जो कर रही है वो आपका और जनता का पैसा ही जनता को दे रही है और प्रचारित करते है कि वे कर्ज माफ कर रही है ।  

लगातार हार पर राहुल बोले कि हम यदि लगातार हार है तो उसमें किसी और कि गलती नही हमारी ही गलती रही है जिसमे हम सुधार करते हुए एक स्ट्रेटजी के तहत ही इस चुनाव को लड़ रहे है।

 टिकिट वितरण में काफी सुधार किया है जो आपको देखने को मिलेगा भी।उन्होंने मुख्यमंत्री उम्मीदवार सामने लाने की बात पर कहा कि कुछ क्वालिटी सिंधिया में है तो कमलनाथ के पास अनुभव है ।सिंघिया खूबसूरत है तो हम एक को सामने क्यो रखे हमारे सभी चेहरे हैं मध्यप्रदेश में ।

 उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को उन्होंने कार्य सौंपा है जिस वजह से आज वो साथ नहीं है। 

एक प्रश्न पर प्रदेश अध्यक्षकमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव की एक प्लानिंग होती है इस बार हम जो गलती पहले कर चुके है अब नही करेंगे । इससे बार एक-एक सीट पर सर्वे के आधार पर हम एक एक केंडिडेट का चयन कर रहे है ।

राहुल ने कहा 'केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है पर पेट्रोल के रेट कितना ज्यादा है। बीच के पैसा जो बच रहा है वह बीजेपी नीरव मोदी और अंबानी के पास जाएगा तो हमारे पास क्या बचेगा और गरीबो के पास क्या जाएगा। हम गरीब कमजोर लोगो को मजबूत करना चाहते है। मैं हिंदूवादी नेता नहीं मैं हर धर्म का राष्ट्रवादी नेता हूँ।'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो हिंदुस्तान को डिस्टर्ब करेगा ही, यही उनके डीएनए में है। ऐसे में हम उन्हें अपॉरचुनिटी देंगे तो वो फायदा उठाएंगे मोदी जी ने कश्मीर में पीडीपी से समझौता किया ये उनके लिए ऑपर्चुनिटी थी जिसके कारण वह लोग मर रहे है ।

राहुल गांधी ने सवाल के जवाब में कहा कि मध्य्प्रदेश चुनाव की बात पर कहा कि पैराशूट स्टाइल से टिकिट नही दिया जाएगा। कोई एक दो अपवाद हो सकते है पर रूटीन में नही होगा, पर रूल नही बनेगा।

इससे बार मध्य्प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हैम गंभीरता से काम किया है हमने पहले जैसा सिस्टम ही बदल दिया । शक्ति एप बनाया है जिसमे हमारा कार्यकर्ता केंडिडेट पर अपनी राय दे रहा है ।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधीमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह