लाइव न्यूज़ :

MP में सरकार बदलने के बाद अधिकारियों की बढ़ी चिंता, बड़े स्तर पर होगा प्रशासनिक फेरबदल! 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 08:19 IST

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह तय माना जा रहा था कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल भी होगा. इस फेरबदल में मंत्रालय से लेकर मैदान तक में होने की बात कही जा रही थी. कई बार कमलनाथ खुद इसके संकेत मीडिया में दे चुके थे. 

Open in App

मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होना तय माना जा रहा है. इसे लेकर अधिकारियों में खासा चिंतित है, कुछ अधिकारी अपनी जमावट में जुट गए हैं, तो कुछ को मंत्रालय से विदाई होने की चिंता भी सता रही है.

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह तय माना जा रहा था कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल भी होगा. इस फेरबदल में मंत्रालय से लेकर मैदान तक में होने की बात कही जा रही थी. कई बार कमलनाथ खुद इसके संकेत मीडिया में दे चुके थे. 

अब जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई है और जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ भी होगी, इसके बाद संभावित इस फेरबदल को लेकर अधिकारियों में चिंता दिखाई देने लगी है. 

माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन के साथ ही बड़ा फेरबदल होगा. बताया जाता है कि मंत्रालय में लंबे समय से अच्छे पदों पर जमे अधिकारियों को पद से हटाया जाना तय है. इनके अलावा उन अधिकारियों को मौका मिलेगा, जो उपेक्षित हैं और लूप लाइन में चल रहे हैं. आईएएस अधिकारियों के पदों में बड़े स्तर पर फेरबदल की बात कही जा रही है.

सूत्रों की माने तो कई जिलों के कलेक्टरों में बदलाव होना तय है. इसके अलावा पुलिस महकमें में भी फेरबदल होना तय माना जा रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान खुद कमलनाथ इस बात के संकेत दे चुके थे कि अधिकारी, कर्मचारी ईमानदारी से काम करें, 11 के बाद 12 तारीख आएगी. हालांकि 12 तारीख तो बीत गई, मगर यह तय है कि सरकार बनने के बाद फेरबदल तय है.

सरकार गठन के बाद तय हो जाएगा मुख्यसचिव भी

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बी.पी. सिंह की सेवावृद्धि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है. इसके पहले राज्य में नए मुख्य सचिव को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं. सिंह के स्थान पर नया मुख्य सचिव पद के लिए भी अफसर सक्रिय हो गए हैं. माना जा रहा है कि राज्य में कमलनाथ की पंसद का ही मुख्य सचिव होगा. उनकी पसंद के रुप में तीन नामों की चर्चा इन दिनों तेज है. 

जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस.आर. मोहंती का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है. इसके अलावा मनु श्रीवास्तव और मोहम्मद सुलेमान का नाम है. ये तीनों अधिकारी बालाघाट और छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं. साथ ही इनके काम करने की शैली भी कमलनाथ को पसंद है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया