लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: शुभ कार्य के लिए निषिद्ध मलमास में होगी कमल नाथ और मंत्रीमंडल की शपथ

By बृजेश परमार | Updated: December 15, 2018 18:01 IST

विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस एक बार फिर से पंद्रह सालों का वनवास भोगकर सत्ता में आई है।

Open in App

सनातन धर्म अनुयायी जिस समय को शुभ कार्य के लिए निषिद्ध मानते हैं उसी समय में नवनिर्वाचित कांग्रेस की प्रदेश सरकार शपथ लेने वाली है।सरकार के मुखिया सहित उसके मंत्री निषिद्धकाल के शुरू होने के 18 घंटे बाद भोपाल में शपथ लेंगे।यह निषिद्ध काल 15 जनवरी तक रहेगा,जिसमें कोई शुभ काम नहीं किए जाते सिर्फ धार्मिक आयोजनों का दौर इस समय रहता है।

विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस एक बार फिर से पंद्रह सालों का वनवास भोगकर सत्ता में आई है।कांग्रेस विधायक दल ने अपना नेता 7 बार सांसद रहे कमलनाथ को चुना है। श्री नाथ मुख्यमंत्री पद और उनके सहित मंत्री मंडल के डेढ दर्जन मंत्री 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। इनका शपथ ग्रहण समारोह मलमास यानि की शुभ कार्यों के लिए निषिद्धकाल में शपथ ग्रहण करेंगे। ज्यातिषाचार्य पं.प्रणयन एम पाठक के अनुसार 16 दिसंबर को अपरांन्ह 4 बजकर 16 मिनिट पर पर सूर्य गुरू की राशि धनु में प्रवेश करेगा ।सूर्य के धनु की राशि में प्रवेश करते ही मलमास प्रारंभ हो जाएगा। मलमास शुभ्‍ कार्य के लिए निषिद्ध काल माना जाता है।यह मलमास 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के समय मकर संक्रांति तक रहेगा।मकर में सुर्य के आते ही मलमास समाप्त हो जाएगा। पं. पाठक के अनुसार किसी भी प्रकार के मंगलकार्य के लिए गुरू का उदय और बलवान होना आवश्यक है।गुरू की राशि में सूर्य की उपस्थिति से मांगलिक कार्य में गुरू का बल प्राप्त नहीं होता है। इस समय विवाह ,उपनयन,गृह शांति, वास्तुपूजा,नया व्यापार प्रारंभ ,नया पदभार गृहण करने के साथ ही वाहन आदि खरीदना शुभ नहीं रहता है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल